logo

Gharelu Upay

sapno-ka-matlab

Plz Share

सपनों का मतलब

Sapno Ka Matlab Aur Unka Fal

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपने हमे आने वाले भविष्य का आइना दिखाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है एक अलग मतलब होता है।  कुछ सपनें हमारे भविष्य से होने वाली घटनाओं के प्रति हमे सचेत करते हैं एक संकेत देते है कि आने वाले समय में ऐसा होने वाला है तो कुछ सपने हमारे बीते हुए पल की याद दिलाते हैं।  सपनों के बारें में मत्स्य पुराण में विस्तार रूप से बताया गया है।
हर स्वप्न का एक मतलब होता है ये सपने हमे अच्छे बुरे होने का संकेत देते है और पहले से ही हमे आगाह करते हैं।  कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ सपने बुरे होते हैं। मत्स्य पुराण के अनुसार अगर आपने कोई अच्छा सपना देखा है तो उसके बाद सोना नहीं चाहिए, बल्कि उठकर ईश्वर का स्मरण करना चाहिए, भजन करना चाहिए और अच्छे सपने किसी को बताने भी नहीं चाहिए।

यदि आपने कोई बुरा सपना देखा है तो सुबह उठकर किसी न किसी को बुरे सपने के बारे में जरूर बता देना चाहिए और स्नान आदि करके भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए, पूजा पाठ करना चाहिए साथ ही तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए और जल चढ़ाते समय तुसली को अपना बुरा सपना बता देना चाहिए इससे उसका दोष लगभग ख़त्म हो जाता है।  यहाँ पर हम आपको कुछ सपनों का मतलब बता रहे हैं। जिससे आपको पता चल जायेगा कि आपने अच्छा सपना देखा है या बुरा और उस सपने का क्या मलतब होता है।  
 

सपनों का मतलब और उनका फल

Sapno Ka Matlab Aur Unka Fal

सपने में पानी और मछली देखना – यदि आपको सपने में पानी और मछली दिख रही है तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं। और बहुत जल्द आपको धन-दौलत मिलने वाली है।

सपने में अपने गुरू या टीचर देखना – यदि आपने सपने में अपने गुरू या टीचर को देखा है तो इसका मतलब यह है कि आपको जिंदगी में कोई न कोई सफलता जरूर मिलने वाली है।

सपने में बिल्ली देखना – यदि आपको सपने में बिल्ली दिखाई दी है तो इसका मतलब आपकी किसी से लड़ाई हो सकती है।  

सपने में शेर देखना – सपने में शेर का देखने का मतलब आपके रुके हुए कार्य पुरे होने वाले है, आपके शत्रु परास्त होंगे तथा कोर्ट कचहरी मुकदमे आदि में आपको जीत मिलेगी।  

सपने में काला नाग देखना – सपने में अक्सर लोगों को काला नाग दिखाई देता है जो शुभ है, इसका मतलब है आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगें साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा।  

सपने में हाथी देखना – सपने में हाथी देखना शुभ सूचक माना जाता है, ऐसा माना जाता है इससे जीवन में सुख समर्धि की बढ़ोतरी होती है।  

सपने में घोड़े पर चढ़ते हुए देखना – यदि आप सपने में घोड़े पर चढ़ रहे हैं तो इसका मतलब होता है आपको अपने कार्यों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और सफलता भी मिलेगी।  

सपने में घोड़े से गिरना – सपने में घोड़े से गिरने का मतलब है कि आपको अपने काम में हानि हो सकती है इसलिए ऐसा सपना देखने के बाद आपको सावधान रहना चाहिए।  

सपने में बंदर देखना – सपने में बंदर देखने का मतलब है कि आपकी परिवार या मित्र से लड़ाई हो सकती है, या किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।  

सपने में दादा दादी या नाना नानी देखना :- इसका मतलब है कि आपको बुद्धि प्रदान होगी, और परिवार का प्यार भी मिलेगा।  

सपने में रिश्तेदार को देखना :- सपने में किसी रिश्तेदार को अपने घर में आता हुआ देखने का मतलब यह है कि आपको नए अच्छे अवसर मिलने वाले है।  

सपने में शादी का दिखना – सपने में शादी का देखना अच्छा नहीं माना जाता है इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला है।  

सपने में बारात देखना – सपने में बारात देखना अशुभ होता है इसका मतलब भी यही है कि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला है।

सपने में दीपावली उत्सव देखना – सपने में दीपावली उत्सव का आनंद लेना मतलब आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली है, आपका जीवन हर्षोल्लास से भरा हुआ रहेगा।

सपने में किसी मर चुके इन्सान का दिखना – सपने में किसी मरे हुए इन्सान को देखना या उससे बात करते देखना,  इसका मतलब है कि आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है।  

सपने में भूत को देखना – यदि आप अपने सपने में किसी भूत को देखते है तो यह अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है भविष्य में आपको किसी तरह के भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।  

सपने में शव देखना – सपने में किसी का शव देखना ये शुभ माना जाता है, इसका मतलब है आपका भाग्योदय होने वाला है।  

सपने में मरे हुए इन्सान से बात करना – इसका मतलब है कि आपके मन ही इच्छा पूरी होने वाली है।  

सपने में पूजा करते हुए देखना – अगर आप अपने आप को पूजा पाठ करते हुए देखते हो मतलब आपकी सारी समस्यांए जल्द ही समाप्त होने वाली है।  

सपने में नदी देखना – सपने में नदी देखने का मतलब है आपके सपने पूरे होने वाले है।  

सपने में आसमान देखना – सपने में आसमान देखने का मतलब है कि आपको पुत्र रत्न अर्थात बेटा हो सकता है।  

सपने में तालाब देखना  – सपने में तालाब देखने का अर्थ है कि आपको अपने दुश्मन से हार का सामना करना पड़ेगा।    

सपने में बाढ़ देखना – सपने में बाढ़ व्यापार की दृस्टि से अच्छा नहीं होता है इसका मतलब होता है आपको अपने व्यापार में हानि हो सकती है।  

सपने में दांत गिरते हुए देखना– सपने में दांत का गिरना अशुभ होता है, ऐसा मानते है कि ये सपना देखने पर आपको किसी झंझंट का सामना करना पड़ेगा. इसका मतलब ये होता है कि आपके घर में भाई बहन पर कोई परेशानी आने वाली है।  

सपने में ईमारत बनाते हुए देखना – घर बनते हुए या ईमारत बनते हुए देखना अच्छा होता है. इससे भविष्य में आपको तरक्की मिलने वाली है।  

सपने में ट्रेन देखना – सपने में ट्रेन देखने का मतलब है आपको किसी कष्टकरी यात्रा का सामना करना पड़ सकता है ।  

सपने में विमान देखना – सपने में विमान देखना अच्छा माना जाता है इसका मतलब यह है कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है, आपका अच्छा समय आने वाला है।  

सपने में साधू, सन्यासी का दिखना – सपने में किसी साधू, सन्यासी को देखने का मतलब है जल्दी आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।  

सपने में आम खाते हुए देखना – इसका मतलब यह है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है।  

Top