logo

Gharelu Upay

sharir-ke-angon-ke-fadkne-ka-matlab

Plz Share

शरीर के अंगों के फड़कने का मतलब

Sharir Ke Ango Ke Fadakne Ka Matlab


ज्योतिष में अंगों से फड़कने से जुड़े शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। कुछ अंगों का फड़कना शुभ माना गया है तो कुछ अंगों का फड़कना अशुभ माना गया है। कुछ अंगों के फड़कने से भविष्य में कुछ अच्छा होने वाला होता है, या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। तो कुछ अंगों के फड़कने से अशुभ या कोई दुखद समाचार मिल सकता है, या भविष्य में अप्रिय घटना घट सकती है ।

अंगों से जुड़े शकुन-अपशकुन का ध्यान रखना चाहिए सामान्यत: ऐसा माना जाता है पुरुष के दाहिने अंगों का फड़कना शुभ होता है और बाएं अंगों का फड़कना अशुभ माना जाता है। लेकिन स्त्रियों के संबंध में बाएं अंग का फड़कना शुभ होता है और दाएं अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है। आइए हम आपको शरीर के अंगों से जुड़े शकुन-अपशकुन फल के बारे बता रहे हैं।  कि किस अंग का फड़कना शुभ होता है और किस अंग का फड़कना अशुभ होता है।

शरीर के अंगों के फड़कने का शुभ अशुभ फल

Sharir Ke Ango Ke Fadakne Ka Matlab


आंख के फड़कने का मलतब : मानव शरीर में सबसे ज्यादा आँख ही फड़कती है कभी बाँयी आँख फड़कती तो कभी दायीं आँख फड़कती है।

1- ऐसा माना जाता है कि अगर पुरुष की दायी आँख फड़कती है तो कोई शुभ समाचार मिलता है और अगर बायीं आँख फड़कती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

2- अगर महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कती है तो इसे अशुभ माना जाता है वहीं अगर बायीं आँख फड़कती है तो इसे अच्छा माना जाता है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 3- यदि किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो इसका मतलब है उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है वहीं अगर कनपटी के पास अंग फड़कता है तो धन लाभ होता है।

4- अगर किसी व्यक्ति के दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

5- यदि किसी व्यक्ति का दाया कन्धा फड़कता है तो इसका मतलब है उस व्यक्ति को अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं अगर बायां कंधा फड़कता है तो उस व्यक्ति को जल्द ही सफलता मिलने वाली है। अगर व्यक्ति के दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का किसी से बाद विवाद हो सकता है ।

6- यदि किसी व्यक्ति की दायीं कोहनी फड़कती है तो इसका मतलब है भविष्य में उस व्यक्ति की किसी से साथ बड़ी लड़ाई होने वाली है। लेकिन अगर उस व्यक्ति की बायीं कोहनी फड़कती है तो इसका मतलब है कि उसे समाज में मान सम्मान मिलने वाला है।

7- यदि दायीं जांघ फड़कती है तो इसका मतलब है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है और अगर बायीं जांघ फड़कती है तो इसका मतलब धन लाभ हो सकता है।

8- यदि स्त्री की बायीं आंख चारो ओर से फड़कने लगे तो इसका मतलब है कि उसके विवाह के योग बन रहे हैं।

9- यदि किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती हो तो इसका मतलब है उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

10- यदि किसी व्यक्ति के दाएं हाथ की हथेली फड़कती है तो इसे शुभ माना जाता है, उसे आने वाले समय में धन सपंदा अदि मिलने वाली है ।

11- यदि किसी व्यक्ति का तालु फड़कता है तो उसे धन की प्राप्ति होती है।

12- यदि किसी व्यक्ति का दायें पैर का तलवा फड़कता है तो इसका मतलब है सामाजिक मान प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है और यदि बाएं पैर का तलवा फड़कता है तो जल्द ही आने वाले समय में यात्रा करनी पड़ सकती है।

13- यदि किसी व्यक्ति का गला फड़कता है तो ये भी एक अच्छा संकेत है इससे व्यक्ति को आने वाले समय में खुशहाली, सम्मान और आराम मिलने वाला है।

14- यदि किसी व्यक्ति का दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़कता है तो व्यक्ति को धन प्राप्त होता है। यदि दाहिनी आंख चारो तरफ से फड़कने लगे तो व्यक्ति के रागी होने की संभावना बढ़ जाती है।

15- यदि किसी व्यक्ति की बायीं आख फड़कती है तो उसे स्त्री से दुख या वियोग मिल सकता है। यदि बांयी आंख चारो ओर से फड़कने लगे तो उस व्यक्ति के विवाह के योग बनते हैं।

Top