सोमवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार को भगवान शिव का दिन माना गया है। साथ ही सोमवार को चंद्र देव का भी दिन माना गया । भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं इसलिए ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए । कोशिश करें इस दिन एकदम हल्के रंग के वस्त्र पहने जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, आसमानी, और हल्का पीला । सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं ।
नोट : सोमवार के दिन जहाँ तक संभव हो सके Dark (गहरे) रंग के कपडे पहनने से बचें । जैसे : लाल, काला, हरा, नीला, डार्क पीला ।
इसे भी पढ़ें : नींद आने के घरेलू उपाय
मंगलवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है । मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्यूंकि लाल रंग हनुमान जी को काफी प्रिय है। इस दिन भगवा, संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग के कपडे पहनने चाहिए । मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से स्फुर्ति, उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। लाल रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागिनें इस रंग को ज्यादा पहनती हैं।
नोट : मंगलवार को मंगल देव का भी दिन माना गया है इसलिए यदि किसी जातक की कुण्डली में मंगल नीच का होकर बैठा है या अशुभ फल दे रहा है या फिर जातक पूर्ण मांगलिक है तो ऐसे व्यक्ति को मंगलवार के दिन एकदम लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए । इससे मिलता जुलता रंग फिर भी पहन सकते है जैसे महरून रंग, चॉकलेटी रंग इत्यादि।
बुधवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
बुधवार का दिन गणेश जी का दिन माना गया है बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा और शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन गणेश जी का माना जाता है। गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना फलदायी होता है। इस दिन हरे रंग से मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए इससे बुध आपको धन, नौकरी व्यापार आदि में अच्छा फल देते हैं।
इसे भी पढ़ें : सिरदर्द के घरेलू उपाय - सिरदर्द के घरेलू उपचार
गुरुवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है गुरुवार के दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है और बृहस्पति देव को सभी ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। बृहस्पति भाग्य, संपन्नता, धन, विवाह और संतान का कारक है। बृहस्पति देव को प्रसन्न रखने के लिए जातक को इस दिन विशेष तौर पर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
नोट : गुरुवार के दिन नीले, काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव आपसे रुष्ठ हो सकते हैं । इसलिए बृहस्पति के दिन नीले, काले रंग के कपड़ों को पहनने से परहेज करें और पीले रंग के वस्त्रों को धारण करें ।
शुक्रवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
शुक्रवार का दिन जगत जननी देवी माँ का दिन माना गया है। साथ ही शुक्रवार को शुक्रदेव का भी दिन बताया गया। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रदेव को भौतिक सुखों और वैवाहिक जीवन का स्वामी माना गया हैं। शुक्रवार के दिन आपको चमकीला, सिल्वर रंग, सफ़ेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ की कृपा के साथ साथ शुक्रदेव की भी कृपा आप पर बनी रहती है।
नोट : यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और उसे पाना चाहते हैं अर्थात शादी करना चाहते है तो आपको शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर सफ़ेद या गुलाबी रंग के ही कपड़े पहनने चाहिए और साथ ही स्त्रियों का सम्मान भी करना चाहिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए । ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और शादी या प्यार में आ रही बाधायें दूर करते हैं।
यदि किसी जातक की कुण्डली में शुक्र नीच का होकर बैठा है शुभ फल नहीं दे पा रहा है तो ऐसे व्यक्ति को शुक्रवार के दिन कन्याओं और सुहागन स्त्रियों को सौंदर्य संबंधी चीजों का दान करना चाहिए साथ ही सफ़ेद चीजों का भी दान कर सकते है जैसे : दूध दही, आंटा, चावल, चीनी इत्यादि। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होकर शुभ फल देना शुरू कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें : पथरी के घरेलू उपाय एवं उपचार
शनिवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है, शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है इसलिए शनिवार के दिन नीले या काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए ।
नोट : शनिवार के दिन भूलकर भी लाल रंग के कपडे नहीं पहनने चाहिए ।
रविवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए :
रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है. इस दिन सूर्य की तरह खिले हुए रंग पहनना चाहिए जैसे : गुलाबी, संतरा, सुनहरा पीले रंग के कपड़े पहनना सबसे फायदेमंद रहता है। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य का प्रभाव नकारात्मक पड़ रहा है तो उसे सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नोट : रविवार के दिन नीले और काले रंग के कपडे नहीं पहनने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : मुंह की बदबू को दूर करने के घरेलु उपाय